कोर्टेवा एग्रीसाइंस ने लॉन्च किया पिक्सारो® — गेहूँ की फसलों में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण का नया नवाचार

उन्नत शाकनाशी तकनीक से एक ही छिड़काव में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण और फसल की उत्कृष्ट सुरक्षा

इंदौर, नवंबर 2025: अग्रणी कृषि विज्ञान कंपनी कोर्टेवा एग्रीसाइंस ने भारत में गेहूँ की फसलों के लिए चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों (Broad Leaf Weeds) के नियंत्रण हेतु एक नए शाकनाशी पिक्सारो® (Pixxaro®) को लॉन्च किया है। यह उन्नत उत्पाद एरिलिक्स™ एक्टिव और फ्लुरोक्सीपायर का संयोजन है, जो कठिन और जिद्दी चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर भरोसेमंद नियंत्रण के साथ फसल की उत्कृष्ट सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

कंपनी के अनुसार, गेहूँ की फसलों में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार यदि नियंत्रित न किए जाएँ, तो वे मिट्टी के पोषक तत्वों, नमी और सूर्य प्रकाश के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे उपज में भारी गिरावट आती है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के एक अध्ययन के अनुसार, अनियंत्रित खरपतवार गेहूँ की उपज को 36% तक घटा सकते हैं।

पिक्सारो® इस समस्या का आधुनिक समाधान प्रदान करता है — केवल एक बार के छिड़काव से ही फसलों में पाए जाने वाले चेनोपोडियम, मेलिलोतस, कोरोनोपस, अर्गेमोन, मेलिलोटस, कोरिडालिस और अंब्रोसिया जैसे प्रमुख चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण मिलता है।

कंपनी ने बताया कि यह नवाचार किसानों को न केवल फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि बार-बार दवा छिड़काव की आवश्यकता को भी समाप्त करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.