मतगणना के दौरान उपद्रव करने वालों की खैर नहीं:अजय कुमार, एसपी

विधि व्यवस्था व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बनाए गए तीन लेयर

लखीसराय(सरफराज आलम) बिहार विधानसभा चुनाव -2025 का प्रथम चरण का मतदान 6 नवंबर को लखीसराय जिले में भयमुक्त तथा शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद 14 नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर हलचल काफी तेज हो चुकी है और प्रशासनिक तैयारी भी जोर शोर से की जा रही है।जहां तक पुलिस प्रशासन की तैयारी को देखा जाए तो वह भी काफी युद्ध स्तर पर है।14 नवंबर को होने वाले मतगणना की पुलिसिया तैयारीयों के संबंध में खबरें जंक्शन ने लखीसराय जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान अजय कुमार से खास बातचीत की।एसपी अजय कुमार ने सर्वप्रथम 6 नवंबर को हुए शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 14 नवंबर को मतगणना भी काफी बेहतर और खुशनुमा माहौल में संपन्न कर लिए जाएंगे।उसके लिए पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।परिंदा भी पर ना मार सके ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था पुलिस प्रशासन की ओर से की गई है।उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मतगणना के दरमियान किसी भी तरह का कोई उपद्रव मचाने की कोशिश की जाती है तो वैसे उपद्रवियों की खैर नहीं है।उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।एसपी अजय कुमार ने के मुताबिक विधि व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि 6 तारीख से हीं एक कंपनी स्ट्रांग रूम को गार्डिंग कर रहे हैं।जो सीआईएसएफ का है।दूसरा लेयर बीएसएफ की है और उसके बाद बाहरी लेयर बिहार पुलिस की है।हम लोगों ने बिंदूवार आकलन कर लिए हैं।कहां कितने मजिस्ट्रेट और कितने पुलिस जवान तैनात होंगे इसकी योजना बना ली गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.