पूरे देश में हाई अलर्ट — लाल किले के पास कार में धमाका, 10 की मौत, 25 घायल

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास शनिवार शाम एक जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहशत में आ गया। बताया जा रहा है कि एक कार धीरे-धीरे रेड लाइट पर आकर रुकी और अचानक उसमें विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ इसकी चपेट में आ गईं।

इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानों और घरों की खिड़कियाँ तक टूट गईं।

धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचीं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, “शाम करीब 7 बजे एक गाड़ी रेड लाइट पर रुकी थी, तभी उसमें विस्फोट हुआ। यह धमाका अत्यंत शक्तिशाली था और इसके तुरंत बाद आसपास की कई गाड़ियाँ आग की लपटों में घिर गईं।”

फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एनआईए और आईबी की टीम भी मौके पर पहुँची है।

देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

👉 सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.