सेवानिवृत्त IAS अधिकारी जितेंद्र कुमार का निधन, लखनऊ के PGI में ली अंतिम सांस

रिपोर्ट: मंजय वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ और लोकप्रिय सेवानिवृत्त IAS अधिकारी जितेंद्र कुमार का आज सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान PGI लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जितेंद्र कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी थे और अपने कार्यकाल में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख सचिव एवं अपर मुख्य सचिव के पदों पर कार्य कर चुके थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव और कार्यकुशलता के लिए प्रशासनिक सेवा में बेहद सम्मानित माने जाते थे।

हाल ही में, सितंबर माह के अंत में वे अपर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों, सहयोगियों और उनके परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जितेंद्र कुमार एक संवेदनशील, ईमानदार और जनहित के प्रति समर्पित अधिकारी थे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि 🌹

Leave A Reply

Your email address will not be published.