रामपुर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात माह के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, तेज रफ्तार चालकों पर हुई कार्रवाई

रामपुर। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात माह नवंबर 2025 के तहत रामपुर पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर पूरे शहर में घूम-घूमकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया गया।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें।

इसके साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई और कई वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सख्त सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
उन्होंने बताया कि पूरे माह इसी तरह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान और सख्त चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.