अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने इस साल की ऐतिहासिक खरीद दर्ज की — किसानों से 27,000 टन सेब की की गई खरीद

शिमला। अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (AAFL) ने इस साल सेब की ऐतिहासिक खरीद कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने किसानों से 27,000 टन सेब की खरीद की है, जो पिछले वर्ष के 15,000 टन की तुलना में लगभग दोगुनी है।
कंपनी के अनुसार, इस उपलब्धि के पीछे एएएफएल के आधुनिक समाधान ‘डिजिटल मंडी’ की अहम भूमिका रही, जिसने किसानों और कंपनी के बीच पारदर्शी, तेज़ और न्यायसंगत लेन-देन सुनिश्चित किया।
किसानों की कड़ी मेहनत और उनकी गुणवत्ता पूर्ण उपज को सम्मान देने के उद्देश्य से रोहड़ू, रामपुर और सैंज में क्रमशः 3, 5 और 7 नवंबर को विशेष सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इन समारोहों में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, कंपनी अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए।
कार्यक्रमों के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को बेहतर बागवानी तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बाजार मूल्य स्थिरता के लिए आधुनिक पहल की जानकारी दी।
अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने कहा कि उनका उद्देश्य न केवल किसानों की आय बढ़ाना है, बल्कि सेब उद्योग को आधुनिक तकनीक से जोड़कर ‘फार्म टू मार्केट’ की प्रक्रिया को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाना भी है।
इन सम्मान समारोहों के माध्यम से कंपनी ने यह संदेश दिया कि किसानों की मेहनत ही उसकी सफलता की असली नींव है, और आने वाले वर्षों में इस साझेदारी को और मजबूत बनाया जाएगा।

About The Author

1 Comment
  1. pills viagra pharmacy 100mg says

    An interesting discussion is definitely worth comment. I think that you should publish more on this subject matter, it might not be a taboo matter but generally people don’t speak about such subjects. To the next! Best wishes!!

Leave A Reply

Your email address will not be published.