राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक हैं सरदार वल्लभभाई पटेल: हरीश गंगवार
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और दूरदृष्टि से देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार भारत को समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
गुरुवार को भाजपा की ओर से नगर पालिका स्तर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों को जोड़कर भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया।
उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को हृदय से अपनाएं और सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि रखें। कहा कि देश की उन्नति, विकास और खुशहाली के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हाथों में “राष्ट्र की एकता, अखंडता ही हमारी पहचान” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे नारे लगाए। वातावरण देशभक्ति और उत्साह से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, अवधेश शर्मा, प्रमोद आहूजा, पारूल अग्रवाल, ऋषभ ठाकुर, प्रमोद कुमार लोधी, अन्नू सक्सेना, प्रभात अग्रवाल, मनु सक्सेना, भाव्य उप्पल, राजू सुमन, अनमोल सक्सेना, नीना साहनी, विवेक विश्नोई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
