रामपुर, 30 अक्टूबर 2025। समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी के प्रतिनिधि मंडल ने आज जनपद रामपुर में नियुक्त हुए नए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर उन्हें जिलाधिकारी पद का कार्यभार संभालने पर गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी के मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में रामपुर का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिलाधिकारी महोदय जिले में अमन-चैन बनाए रखने के साथ-साथ रामपुर के सौंदर्यीकरण एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान देंगे।
प्रतिनिधि मंडल में सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट के साथ अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर, रामपुर नगर पालिका के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल सलाम, बिलासपुर नगर पालिका के प्रतिनिधि अथर खान, डॉ. मकतूब अहमद, हाफिज नूरी, नासिर शेख, याकूब खान, आसिफ अली और उस्मान आदि शामिल रहे।
प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए रामपुर के समग्र विकास में सहयोग का आश्वासन भी दिया।
