छठ पूजा के बाद लखीसराय शहर में भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस के छूटे पसीने, जिला के स्थापना काल से लेकर अब तक नहीं मिली लखीसराय को जाम से मुक्ति

  • रिपोर्ट- सरफराज आलम

लखीसराय/छठ पूजा के बाद घर वापसी को लेकर शहर की मुख्य सड़कों पर दिनभर भारी भीड़ रही।
नया बाज़ार इलाके से लेकर योगा होटल तक जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और जाम छुड़वाने में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।

शहर में जाम की मुख्य वजह बिना अनुमति बड़े वाहनों का मुख्य सड़क पर प्रवेश करना रहा।
साथ ही किउल नदी पर बने अस्थायी ‘जुगाड़ पुल’ तक जाने वाले पैदल यात्रियों और बाइक चालकों की भीड़ ने ट्रैफिक का दबाव और बढ़ा दिया।

रही-सही कसर टोटो चालकों की बढ़ती संख्या ने पूरी कर दी, जिससे शहर में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
इसके अलावा, जिला प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान बीच सड़क तक फैलाए रखते हैं, जो ट्रैफिक जाम का बड़ा कारण बनता है।सबसे खास बात यह है कि जिला के स्थापना काल से लेकर अब तक लखीसराय को जाम से मुक्ति नहीं मिली है।कमोबेश यही हाल जिले के सूर्यगढ़ा बाजार का भी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.