रामपुर।अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा जनपद रामपुर द्वारा कंबल वितरण चाय वितरण कपड़े वितरण आदि का एक कार्यक्रम फैमिली चौराहा निकट कचहरी मार्ग पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना की पत्नी गुंजन सक्सेना रही सर्वप्रथम ऐसे लोग जो ठंड के कारण सड़कों पर ठिठुर रहे हैं, ऐसे लोगों को कंबल एवं कपड़े वितरण कर संस्था ने अपने आप को गौरानवित महसूस किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा हम सभी हर वर्ष इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करते आए हैं। नववर्ष पर हम सभी ने गौशाला में कार्यक्रम कर इसका शुभारंभ किया था जिसका लक्ष्य आज कंबल वितरण एवं कपड़े वितरण करने का लक्ष्य था,जो हम सभी ने आज पूर्ण कर इस सप्ताह में दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया है । उन्होंने कहा सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है जो हमें पुनः के मार्ग पर अग्रसर करती है हर काम से पहले गरीबों की मदद करने से साक्षात भगवान की निगाह में वह व्यक्ति सर्वोपरि हो जाता है जो मानवता और मानव की सेवा लगातार करता है। हम सभी को लगातार इसी तरह की सेवाओं के लिए आगे आते रहना चाहिए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुंजन सक्सेना ने अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि हम सदैव वैश्य समाज के कार्यक्रमों में रहकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे और जहां भी वैसे समाज को हमारी आवश्यकता होगी वहां हम सभी सदैव खड़े रहेंगे आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदद एक आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता नगर अध्यक्ष बिलासपुर उपकार गोयल महिला मंडल अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल जिला अध्यक्ष पारुल अग्रवाल जिला महामंत्री महिला राधिका अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, नवीन गुप्ता,सुबोध अग्रवाल ,रंजीता अग्रवाल ,वीना अग्रवाल, रिमझिम गुप्ता, विपुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शशि प्रभा, सरिता विश्नोई ,अंकुश अग्रवाल, कुशल गुप्ता ,गौरव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल, भावना गुप्ता, बबीता सिंधल आदि उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
