- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय। नगर थाना पुलिस ने बेलौरी गांव में हुए लक्ष्मण कुमार हत्या मामले (कांड संख्या 265/23) में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरेराम यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उसे धारा 302/34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह मामला 12 अप्रैल 2013 का है।
इस संबंध में मृतक के पिता कैलाश प्रसाद ने टाउन थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि लक्ष्मण कुमार की हत्या उसके ही कुछ रिश्तेदारों ने गला घोंटकर की थी।
आवेदन में उन्होंने अपने मामा के बेटे, मामा के बेटे के साले सहित कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था।
मृतक के पिता ने हत्या का मुख्य कारण जमीन खरीद से जुड़ा विवाद बताया था।
बताया जाता है कि अभियुक्त पक्ष मृतक पर हाल ही में खरीदी गई जमीन को अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे।
घटना से करीब 15–20 दिन पहले अभियुक्तों ने लक्ष्मण कुमार को जमीन नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।उक्त जानकारी लखीसराय नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार साहनी ने दी।
