ऐलनाबाद ,रानियां, 15 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ) फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया की उपस्थिति में रानियां में एक ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को पराली प्रबंधन के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया और विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
एसडीएम पारस भागोरिया ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान पराली को जलाने की बजाय उसका प्रबंधन कर उसे आय का जरिया बना सकते हैं। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और पर्यावरण की सुरक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को पराली को खाद, पशुचारे और अन्य उत्पादों में बदलने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
