विकसित भारत बनाने में सहयोग देने के लिए शपथ दिलाई

सिकन्द्राबाद। विधानसभा के गांव जाहिदपुर व शेखपुर गेदपुर में जन-जन तक सरकारी सेवाओं को पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया है।जिसमें सासंद डा महेश शर्मा व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।शनिवार को गांव जाहिदपुर व शेखपुर गेदपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और कहा कि यात्रा को पूरे देशभर में अपार जन समर्थन मिल रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग देने के लिए सभी को शपथ भी दिलवाई।
प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुसार आमजन की प्रगति और जरुरतमंद के जीवन स्तर को उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा एक बड़ा और व्यापक अभियान है।इस अवसर पर सासंद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा , अरुण प्रजापति ,वीरेंद्र नेता, चन्द्रपाल शर्मा, खिच्चूमल गुप्ता, चन्द्र मास्टर , टेकचन्द ,रामरत्न ,विनोद गुप्ता लक्ष्मण गुप्ता ,मनीष शर्मा ,रामचंद्र शर्मा, नरेश गिरी सहित कई ग्रामवासी उपस्थिति रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.