दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण, अधिकारियों ने की सुरक्षा मानकों की जांच

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव 

सोनभद्र। दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद और उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से तहसील क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान घोरावल में संचालित कुल पांच दुकानों की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस और उनके नवीनीकरण की तिथि की पड़ताल की। साथ ही पटाखों के भंडारण स्थल की सीमा (चौहद्दी) का भी मिलान किया गया।
निरीक्षण में सभी दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के लिए रेत, पानी और अग्निशमन सिलेंडर की व्यवस्था पाई गई। इस दौरान दुकानदारों को आग से बचाव और नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में आबादी क्षेत्र या निर्धारित सीमा से बाहर पटाखों का भंडारण न किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.