खबरदार कहीं खाता अपने जिला सहकारी बैंक में खाता ना खुलवाया हो तो हो जाइए होशियार, धोखे से जिला सहकारी बैंक में खाता ना खुलवाएं,,,,,
रामपुर के पुराना गंज स्थित छिपीयांन चौराहे पर बनी जिला सहकारी बैंक में फरियादियों की बिल्कुल नहीं सुनी जा रही है यहां तक की रोजमर्रा बैंक खाता धारक फरियादियों को नये नये बहाने से टहलाया फुसलाया जा रहा है बैंक प्रबंधक से लेकर अन्य स्टाफ सरकारी काम में लगातार लापरवाही कर रहे हैं और बैंक की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं
जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है बैंक प्रबंधक और स्टाफ मोटी तन्खाह पा रहे हैं सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ रहे हैं
फरियादियों का कहना है कि बैंक में कोई काम नहीं होता है कभी स्टाफ गायब रहता है समय से सुनवाई नहीं होती है रोज-रोज बैंक से कनेक्टिविटी गायब रहती है हर रोज कई चक्कर मार कर हम लोग परेशान हो जाते हैं बैंक में काम फिर भी नहीं होता है यहां तक की एक फरियादी खाता धारक बैंक के नजदीक रहने वाले तो थाना सिविल लाइन के सामने बनी जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी के कार्यालय पहुंच गए वहीं दूसरी और वही फरियादी जिला सहकारी बैंक के जनरल मैनेजर तक स्टाफ से आहत दुखी होकर शिकायत लेकर पहुंच गए उस फरियादी ने वहां लिखित शिकायत दी और बैंक प्रबंधक सहित स्टाफ ट्रांसफर की बैंक से बाहर जनपद के लिए मांग की यहां तक की खाता भी बैंक से ट्रांसफर करने की मांग की लिखित शिकायत में फरियादी का कहना है कि बैंक प्रबंधक शाज़िया बी और स्टाफ पुलिस प्रशासन की धमकी देता है खाता धारक को बंद करने जेल भेजने की धमकी देते हैं काम की सुनवाई नहीं करते हैं बैंक में हमारा पैसा हमारे साथ बैंक स्टाफ अभद्र व्यवहार और गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं इसलिए हम अपमानित होकर और जिला सहकारी बैंक से खाता ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं बैंक प्रबंधक को हटाने की मांग कर रहे हैं अन्य स्टॉफ पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं खाताधारक ने कहा है कि हमारी सुनवाई नहीं होती है तो बैंक से हम खाता बंद कर देंगे और सारा पैसा बहार निकाल लेंगे
