सोनभद्र: गो-तस्करों का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर, मुठभेड़ में एक तस्कर घायल

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव 

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया पुलिस को गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार अन्य फरार हो गए। मौके से 14 गोवंश, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को 7/8 अक्तूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर 14 गोवंश को पैदल रास्ते से बिहार वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया, थाना मांची, थाना पन्नूगंज और थाना रायपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम रामपुर टोला अंजान के पास घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर सलीम पुत्र हनीफ, निवासी ग्राम कुबा, थाना नौहट्टा, जिला रोहतास (बिहार) के बाएँ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल तस्कर को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके चार साथी मौके से फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सलीम पुत्र हनीफ ने बताया कि वह स्थानीय इलाकों से पशु औने-पौने दामों में खरीदकर बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचता था। उसने बताया कि वह अपने साथियों अमरनाथ पुत्र रामसहाई, नंदू, गणेश (सभी निवासी ग्राम सोमां, थाना मांची, सोनभद्र) और केशव (निवासी ग्राम करौंदिया, थाना रामपुर बरकोनिया) की मदद से पशुओं को पैदल हांककर बिहार तक ले जाता था। सलीम ने स्वीकार किया कि वह इससे पहले भी 3–4 बार इसी तरह की तस्करी कर चुका है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.