सोनभद्र में दोहरा हत्याकांड का खुलासा: परिजनों ने ही कराई ऑनर किलिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव 

सोनभद्र। पुलिस ने हाथीनाला थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। हाथीनाला थाना पुलिस, सर्विलांस सेल एवं एसओजी/स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुन्ना कुमार (22 वर्ष) और राहुल उर्फ सिद्धार्थ (28 वर्ष), दोनों पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हाथीनाला तिराहे से लगभग 400–500 मीटर आगे रेनुकूट रोड से गिरफ्तार किया।

24 सितंबर 2025 को हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद मु0अ0सं0 31/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मृतका की पहचान मुन्नी गुप्ता (पत्नी दुखन साव, निवासी मोतीपुर, नौबतपुर, पटना) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मृतका को उसके ही परिजनों ने गुजरात से बुलाकर हाथीनाला के जंगल में हत्या कर शव फेंक दिया था। मृतका के पति दुखन साव का कंकाल अवस्था में शव थाना दुद्धी क्षेत्र के रजखड़ जंगल में मिला था, जिसकी जांच थाना दुद्धी पुलिस द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि मृतका के ही परिवार के पांच सदस्य अवधेश, राकेश, मुकेश, मुन्ना, राहुल उर्फ सिद्धार्थ सभी पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी मोतीपुर (पटना, बिहार) इस जघन्य अपराध में संलिप्त थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या BR01GP7147 (नीले रंग की पिकअप) बरामद की, जिसका उपयोग मृतका की हत्या और शव ले जाने में किया गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इस मामले के खुलासे में शामिल पुलिस टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक भैया एस.पी. सिंह, उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे, बृजेश कुमार दूबे, मोहन सिंह, राजनारायण यादव सहित एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना हाथीनाला के कुल 16 पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.