जियो ने लॉन्च किया फ्री “एआई क्लासरूम” कोर्स
• एआई टूल्स पर काम करने मौका • पर्सनल कंप्यूटर, डेस्कटॉप या लैपटॉप से कर सकते हैं कोर्स एक्सेस • जियोपीसी पर कोर्स करने वालों को सर्टिफिकेट, अन्यों को बैज
जियोपीसी उपयोगकर्ता होम स्क्रीन पर डेस्कटॉप शॉर्टकट के माध्यम से कोर्स तक पहुँच सकते हैं। यह कोर्स मोबाइल पर काम नहीं करेगा। जियोपीसी से कोर्स करने वालों को एडवांस एआई टूल्स तक पहुँच मिलेगी। साथ ही कोर्स पूरा करने पर जियो इंस्टीट्यूट से एक प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
