अनूठी पहल: लखीसराय के कोड़सी गांव में फुटबॉल के मैदान से मतदान का संदेश:डीएम ने दिलाई शपथ
6 नवंबर को घर से निकल मतदान करने की अपीलआज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कप का किया गया आयोजन
- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय।बिहार विधानसभा चुनाव 2025, स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित यह आयोजन जिला से सुदूरवर्ती एवं आदिवासी क्षेत्र कोड़सी में फुटबॉल मैच के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत नृत्य एवं ढोल बाजन एवं चादर पूप्ष गुच्छे से उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
मतदान से संबंधित मतदाता शपथ भी जिला पदाधिकारी के द्वारा दिलाया गया, एवं आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा मतदाता जागरूकता के कई नारे भी लगाए गए।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। पहले के जमाने में आप सभी के पूर्वज पंचायत के माध्यम से फैसला सुनाते थे उसी का स्वरूप बदला है, अब आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधि को चुनते हैं। उसी कड़ी में आप सभी के बीच जागरूक करने के लिए आए हैं। आप सभी अपने अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जो भी सदस्य बाहर या प्रदेश में हैं उनको को भी जरूर बुलाएं। क्योंकि एक एक मत कीमती होता है। आपका एक वोट किसी के जीत हार का कारण बन सकता है। इसलिए जिनको भी वोट करना है करें। बिना डर भय और प्रलोभन के वोट करें, और भी अपने आस पास पड़ोस या परिवार के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें।
6 नवंबर को अपने घर से निकलर सब मिलकर वोट जरूर दें। इसी के लिए समस्त जिला प्रशासन आपके क्षेत्र में आए हुए हैं। ग्रामीणों को परंपरागत ढोल के माध्यम से भी जागरूक करने का आग्रह किया गया उपस्थित ग्रामीणों ने भी भरोसा दिलाया कि ढोल के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कुल चार टीम जिसमें कछुआ, सतघरवा, बासकुंड एवं गोपालपुर शामिल रहा। बासकुंड की टीम विजेता रही तो वहीं गोपालपुर की टीम उपविजेता रही।
सभी को कप एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नैंसी मुर्मू, जिला खेल पदाधिकारी -सह- जिला जनसंपर्क अधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चानन, अंचल अधिकारी चानन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
