ऐलनाबाद, 7 अक्टूबर(एम पी भार्गव):स्थानीय भाईचारा ट्रक ऑपरेटर संघ ने आज मार्किट कमेटी के सचिव बलराज बाना को एक ज्ञापन देकर क्षेत्र में माल ढुलाई कर रहे ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगाए जाने की मांग की है। अपने ज्ञापन में भाईचारा ट्रक ऑपरेटर संघ के सदस्यों ने बताया की इस समय मंडियों में धान की फसल के आवक का सीजन चल रहा है। कुछ गैर किसान लोग अपने ट्रैक्टर ट्रालियों को ओवरलोडेड कर माल को सैकड़ो किलोमीटर दूर तक कर अवैध रूप से ढुलाई कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इन अवैध ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सीमेंट, रेता, बजरी व अन्य व्यावसायिक समान की भी ढुलाई कर रहे हैं। ये वाहन यातायात विभाग द्वारा पास नहीं किए गए हैं। इन वाहनों द्वारा ओवरलोड होकर माल की ढुलाई करने से एक और जहां यातायात के नियमों की अवहेलना हो रही है वही दूसरी ओर इनकी वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा होता है जिससे कई बार बड़े हादसे भी हो जाते है। इसलिए इन वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाये। इन ट्रैक्टर ट्रालियों का उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए किया जाए और व्यावसायिक तौर पर इन वाहनों का प्रयोग सख्ती से रोका जाए। इसके साथ ही ऐसे वाहनों से माल ढुलाई करवाने वाली एजेंसियों व फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीर चंद मेहता ने कहा कि वे आज ही जिला उपयुक्त से मिलकर इस समस्या को उनके सामने रखेंगे और कृषि कार्यों के लिए प्रयोग में ली जाने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों का व्यवसायिक प्रयोग बंद करवाने को कहेंगे। इस अवसर पर भाईचारा तक का ऑपरेटर संघ की प्रधान कमलेश शर्मा, बृजलाल लोहिया, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह भिंडर, सुखदेव सिंह, हरदयाल सिंह, हरपाल सिंह, हरमीत सिंह, कर्मजीत सिंह, नानक सिंह, गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह, राजा सिंह, अनिल कुमार, सुखमंदर सिंह व सुरजीत सिंह सहित अन्य कई लोग भी उपस्थित थे।
