मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को स्वरोजगार कराने के उद्देश्य से तृतीय चरण का राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय की 15 हजार 778 महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि, अब तक 99 हजार 818 महिलाओं के खाते में गई 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम

लखीसराय। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को स्वरोजगार कराने के उद्देश्य से उनके खाते में दस –दस हजार रुपये की राशि के तृतीय चरण का कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ l तृतीय चरण में लखीसराय जिला के कुल 15 हजार 778 महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये की राशि भेजी गयी l इससे पूर्व प्रथम चरण के तहत 26 सितंबर 2025 को 68 हजार 805 महिलाओं के खाते में और द्वितीय चरण में 3 अक्तूबर 2025 को 15 हजार 235 महिलाओं के खाता में दस –दस हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है l लखीसराय जिला में अबतक स्वयं सहायता समूह से जुडी 99 हजार 818 महिलाओं के खाते में प्रथम चरण के तहत दस-दस हजार रुपये की राशि का डीबी.टी हुआ है l
ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा राशि अंतरण कार्यक्रम का तृतीय चरण राज्य स्तर पर आयोजित किया गया l मुख्य कार्यक्रम संकल्प- पटना में सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया lजहाँ प्रथम क़िस्त की राशि का अंतरण श्री नीतीश कुमार,मुख्यमंत्री ,बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा डीबीटी के माध्यम से विडियो कांफ्रेंस के जरिये किया गया l इस कार्यक्रम को जिला स्तर, प्रखंड स्तर , पंचायत स्तर एवं ग्राम स्तर पर लाभुकों एवं अन्य महिलाओं और उनके परिजनों ने देखा l
इस अवसर पर सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री,एवं विजय कुमार सिन्हा,उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की । श्री विजय कुमार चौधरी,मंत्री, जल संसाधन विभाग की भी गरिमामई उपस्थिति रही । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग,बिहार सरकार ने की l
लखीसराय में जिला स्तर पर मंत्रणा कक्ष, समाहरणालय परिसर, लखीसराय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में साढ़े तीन सौ से अधिक महिलाओं ने राशी अंतरण कार्यक्रम को देखा l इस कार्यक्रम में श्री मिथिलेश मिश्र,जिलाधिकारी,सुधांशु शेखर,अपर समाहर्ता,सुमित कुमार , उप विकास आयुक्त,नीरज कुमार , निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, लखीसराय समेत कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की lइस अवसर पर अनिता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने उपस्थित लाभुक महिलाओं से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि मिलने वाली राशि से स्वरोजगार करते हुए उसे बड़े स्तर पर ले जाना है l उन्होंने बताया कि जीविका महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी lमंत्रणा कक्ष में जीविका दीदियों ने सुधांशु शेखर , अपर समाहर्ता को पुष्प गुच्छ देकर विदाई भी दी l जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित महिलाओं से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होने को कहा l अंत में धन्यवाद ज्ञापन कुमारी अदिति सिन्हा , प्रबंधक – संस्थागत निर्माण क्षमतावर्धन ( प्रभारी ) ने किया lमंच संचालन रंजन कुमार, प्रबंधक, स्वास्थ्य एवं पोषण –जीविका ने किया l
राशी अंतरण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड स्तर पर सभी सात प्रखंड परियोजना समन्वयन इकाई, जीविका द्वारा प्रखंड मुख्यालय में, पंचायत स्तर पर जीविका से संबद्ध सभी 17 जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा अपने –अपने कार्यालय में और 5 सौ 80 जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं एवं लाभुक महिलाएं उपस्थित हुईं और विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशी अंतरण के मुख्य कार्यक्रम को देखा l इन कार्यक्रमों में महिलाओं को श्री नीतीश कुमार जी , माननीय मुख्यमंत्री जी का पत्र भी उपलब्ध कराया गया l पत्र में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को पत्र के माध्यम से राज्य के विकास एवं महिला स्वावलंबन के लिए किये जा रहे कार्यों का जिक्र किया है l
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को आर्थिक सहायता देते हुए उनके रुचि के अनुरूप स्वरोजगार करने के लिए प्रथम किस्त की दस – दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है l इसके लिए पहले से ही तिथियाँ निर्धारित की गई हैं l राशी अंतरण कार्यक्रम का तीन चरण संपन हो गया है l प्रथम क़िस्त की दस हजार रुपये की राशी से स्वरोजगार शुरू करने के बाद उनके व्यवसाय का आकलन करते हुए लाभुकों को 2 लाख रूपये की राशि दी जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.