नाबालिक लडकी के साथ गलत काम करने के मामले में थाना डबुआ की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में नाबालिक लड़की के साथ गलत काम करने के मामले में थाना डबुआ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर को थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी को पड़ोस में रहने वाला लड़का बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जिस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना डबुआ की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुनाल(20) वासी भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पुछताछ में बताया कि वह नाबालिक लडकी के घर के सामने किराये के कमरे में रहता है। उसने लड़की को झांसे में लेकर मिलने के लिए बुलाया और वहां से अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर अपने घर भरतपुर राजस्थान ले गया और वहां पर उसने नाबालिक के साथ गलत काम किया।

आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.