रामपुर: भगवान वाल्मीकि सेवा समिति के तत्वधान मे भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर प्रभात फेरी निकाली जिसका शुभारंभ रामपुर विधयाक आकाश सक्सेना एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की पूर्व दर्ज्या राज्यमंत्री मंजू दिलेर ने फीता काट कर किया विधायक आकाश सक्सेना ने कहा की भगवान वाल्मीकि जी कि शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया भगवान वाल्मीकि जी ने महाकाव्य ‘रामायण’ की रचना कर मानवता को सत्य, धर्म और आदर्शों का मार्ग दिखाया है। यह प्रभातफेरी भक्ति, शक्ति और संस्कृति के साथ ही सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगी। प्रभात फेरी का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वगात किया प्रभात फेरी हाथीखाना से चलकर फूलो वाली बगिया,झंडा,पक्का बाग़,अस्तावल, अखुन खेलान, मदरसा कोहना,तोपखाना, कुंडा से होती हुई संजय नगर हाथीखाना पर समाप्त हुई सेवा समिति के अध्यक्ष लववीर चौहान ने कहा कि वाल्मीकि समाज के नोजबान और युवा पीड़ी को समाज की तरक्की का रास्ता खोलने के लिय उच्च शिक्षा जैसी चाबी हसील करने पड़ेगी आज शिक्षा के बिना किसी समाज का कोई अस्तित्व नही है इसलिए हर हाल मे समाज को शिक्षा की और ध्यान देना ही होगा समिति के महामंत्री विवेक सिंधवासी ने कहा कि वाल्मीकि प्रकट उत्सव अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जिसमे 7 अक्टूबर को विशाल भंडारा आयोजित किया जायगा और वाल्मीकि मंदिर पर 404 दीप रोशनी की जाएगी प्रभात फेरी मे सेकड़ो संख्या मे समाज के लोग सम्मलित रहे प्रभात फेरी मे राकेश सिंधवासी,सुदेश चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष राजू सुमन युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ,हरि बाबू राज,आंनद प्रकाश,पंकज चंद्रा,प्रेम प्रकाश,विक्की राज, कमल तुरेहा आदित्य सेठ,उज्वल चौहान,राम सिंह ,हिमांशु सिधवासी,विकास राव,हर्षित,राम सिह, ,यशवीर आदि ऊपस्थित रहे.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
