रामपुर में वामा सारथी ने आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 429 पुलिसकर्मी व परिजन हुए लाभान्वित

रामपुर: जनपद रामपुर में रविवार को वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह “वामा वेलनेस कैम्प” पुलिस लाईन्स परिसर में सुबह 06:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें डॉ लाल पैथ लैब ने सहभागिता की।

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्थानीय अध्यक्षा वामा सारथी पूनम मिश्र (पत्नी विद्यासागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक, रामपुर) के निकट पर्यवेक्षण में सम्पन्न कराया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व परिजन शामिल

शिविर में कुल 429 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिजनों सहित जनपद रामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से:

129 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व परिजन (94 पुरुष, 34 महिलाएं और 1 बच्चा) शामिल रहे।
इसके अलावा 300 महिला प्रशिक्षुओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी शाहबाद, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

शिविर का उद्देश्य

वामा सारथी के इस शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें न्यूनतम दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.