लखीसराय में सशस्त्र सीमा बल के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को दिया निःशुल्क गया सिलाई प्रशिक्षण

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिया गया प्रशिक्षण

  •  रिपोर्ट: सरफराज आलम 

 लखीसराय। 16वीं वाहिनी,सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया, के निर्देशानुसार ‘डी’ कंपनी एस.एस.बी. कजरा द्वारा 29 सितंबर 2025 से 04 अक्टूबर 2025 तक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया जिसमें कजरा क्षेत्र के गावों की जरुरतमंद एवं गरीब महिलाओं को के सिलाई प्रशिक्षक द्वारा सिलाई प्रशिक्षण दिया गया |उक्त कार्यक्रम में 20 महिलाओं ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया |कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरुरतमंद महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान करना था जिससे कि उनके जीवन यापन में सहयोग हो सके साथ हीं महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।कार्यक्रम का समापन दिनांक 04 अक्टूबर को ‘डी’ कंपनी सीमा सुरक्षा बल के निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा किया गया।ज्ञात हो की निरंतर सशस्त्र सीमा बल के द्वारा ग्रामीण,जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि उनकी जिंदगी में खुशहाली आ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.