- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ अजीत पाण्डेय
सोनभद्र। जनपद में एक ठेकेदार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ठेकेदार महबूब ने उनके घर के सामने पेंटिंग कार्य के नाम पर सोलिंग (पत्थर) गिरा दिए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इन पत्थरों के कारण न केवल घर के सामने आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, बल्कि ठेकेदार ने शुद्ध पानी की आपूर्ति करने वाली आरओ पाइपलाइन को भी काट दिया, जिससे परिवार को पिछले कई दिनों से पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि ठेकेदार महबूब पिछले चार महीने से गायब है और उसने अब तक इस समस्या के समाधान की कोई कोशिश नहीं की है। घर के सामने पड़े पत्थरों से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी सोनभद्र से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण कराने की अपील की है। इस बाबत अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि “बारिश के बाद पेंटिंग का कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा।”
