मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं और बहन-बेटियों को दिए तरक्की के पंख, लखीसराय में 15,235 महिलाओं के खाते में भेजी 10,000 राशि
सीएम बोले,बिहार देश का ऐसा राज्य बने जहां सर्वाधिक लखपति दीदी हों, अब तक लखीसराय की 84 हजार 40 महिलाओं के खाते में गई प्रथम किस्त की राशि
- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को लखीसराय में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खातों में 10–10 हजार रुपये की राशि भेजी।यह राशि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से अंतरित की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सके और बिहार के विकास में योगदान दे सकें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका समूहोंj के गठन से महिलाओं में आत्मविश्वास और सशक्तिकरण बढ़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया किया पहला ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देगी।
मुख्यमंत्री ने अपने आकांक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार देश का ऐसा राज बने जहां सर्वाधिक लखपति दीदी हों।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कदम से महिलाओं और उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
लखीसराय के जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि जिले की लगभग 15,235 महिलाओं के खातों में 10–10 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है।उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनके परिवारों की खुशहाली में योगदान देने में सहायक होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा की महिला रोजगार योजना आर्थिक और सामाजिक बदलाव की एक नई दिशा स्थापित करेगी इस पहाड़ से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेगी बल्कि समाज में भी सशक्त भूमिका निभा सकेगी।वहीं लाभुक महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।
