जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस एक सीट पर आज़मा सकती है किस्मत, फारूक अब्दुल्ला से होगी अहम बातचीत

जम्मू-कश्मीर। राज्यसभा की चार सीटों के लिए आगामी 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में कांग्रेस एक सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। इसके लिए पार्टी के कोऑर्डिनेटर दिग्विजय सिंह जल्द ही नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से बातचीत करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात 10 अक्टूबर तक हो सकती है, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी उम्मीदवार का नाम तय कर पार्टी हाईकमान को अंतिम मंजूरी के लिए भेजेगी।

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की चार सीटों में से दो सीटें नेकां और एक सीट भाजपा के खाते में जाना लगभग तय है। लेकिन चौथी सीट पर मुकाबला होगा। इस पर कांग्रेस को नेकां के अलावा पीडीपी, माकपा और निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कांग्रेस का गणित

वर्तमान में कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर में छह विधायक हैं। इनमें पांच कश्मीर से और एक राजौरी (जम्मू) से है। खास बात यह है कि सभी विधायक मुस्लिम समुदाय से हैं। जब उमर अब्दुल्ला सरकार बनी थी, तब कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में शामिल न होने का फैसला किया था लेकिन समर्थन जारी रखा था। अब यह माना जा रहा है कि पीडीपी कांग्रेस का समर्थन कर सकती है, जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत हो सकती है।

वरिष्ठ नेताओं में दावेदारी

हालांकि अब तक कांग्रेस की औपचारिक बैठक नहीं हुई है, लेकिन जम्मू क्षेत्र से कई वरिष्ठ नेता राज्यसभा चुनाव की दावेदारी में सामने आ चुके हैं। अंतिम उम्मीदवार का चयन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी नसीर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद करा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में किया जाएगा।

राजनीतिक गलियारों में इस सीट पर होने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस यदि सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन जुटा लेती है तो भाजपा और नेकां के बीच सीधी टक्कर को नया मोड़ मिल सकता है।

‘ममता सेवी संस्था’ की तरफ से बदायूं नगर के समस्त नगरवासियों को नवरात्र व विजयदशमी पर्व और ककोड़ा मेला की हार्दिक शुभकामनाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.