कल से मातृशक्ति भी बनेगी आंदोलन का हिस्सा : डॉ. बबली गुर्जर

सीकरी। महामाया मंदिर प्रांगण में ग्रामवासियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना और कार्मिक अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता चाहत सिंह गुर्जर ने की जबकि संचालन निर्दोष खटाना द्वारा किया गया। आज अनशन पर वीर सिंह, सूबे सिंह, राजू गुर्जर, जगदीश, चंदीला और परशुराम गुर्जर बैठे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. बबली गुर्जर ने बताया कि गाँव के लोग बड़ी संख्या में धरने पर मौजूद रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन मंदिर के बीस करोड़ रुपये का दुरुपयोग कर रहा है और यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि इन पैसों से भवन का सौंदर्यकरण, धर्मशालाओं का निर्माण और जमीन की खरीद जल्द से जल्द की जाए।

नवरात्रि के बाद मातृशक्ति की भागीदारी

विकल प्रधान ने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि नवरात्रि पूर्ण होने के बाद सभी ग्रामीणों के साथ-साथ मातृशक्ति भी अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होगी। डॉ. बबली गुर्जर ने बताया कि रविवार देर शाम तहसील से पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंचे और अनशन समाप्त करने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर जुटा जनसैलाब

धरने को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से सतेंद्र शर्मा, राहुल प्रधान, निर्दोष खटाना, बीर सिंह, विकल प्रधान, राज वर्मा, राहुल कुमार, देव शर्मा, आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राहुल जाटव और ओमप्रकाश निवेश शामिल रहे।

धरने में परशुराम गुर्जर, जगदीश, जनेश गिरी, बॉबी यादव, सोनू प्रधान, राजू गुर्जर, मोनू गुर्जर, सुवे सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.