Sherwood Academy Cultural News | Lucknow Update
लखनऊ के सेक्टर-25, इंदिरा नगर स्थित शेरवुड अकादमी में 27 सितंबर, शनिवार को डांडिया नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शेरवुड अकादमी के चेयरमैन सर इंजीनियर के. बी. लाल, मुख्य अतिथि सुश्री अनुपमा चेकर (प्राचार्य CMS, गोमती नगर) और श्री अंकित सिंह (प्राचार्य शेरवुड अकादमी) ने दीप प्रज्वलित करके किया।
रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक माहौल
रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राओं और छात्रों ने पारंपरिक संगीत की धुनों पर डांडिया प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय ने फ्री डांडिया स्टिक वितरित की।
5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया।
कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरते हुए अभ्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया। शेरवुड अकादमी के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय परंपरा और उत्सव की पूरी छवि स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
मुख्य अतिथि की सराहना
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि सुश्री अनुपमा चेकर ने कार्यक्रम की सराहना की और विद्यालय को ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरित किया।
