मीरजापुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत रामलीला मंच से महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर, 28 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र 2025 से शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत मीरजापुर पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 27/28 सितम्बर की रात्रि को थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत जमुआ बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर मिशन शक्ति पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

रामलीला देखने आई हजारों की संख्या में महिलाओं, बालिकाओं और स्थानीय नागरिकों को महिला सुरक्षा-सशक्तिकरण, कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा और कानूनी जानकारी

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थानों पर मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहाँ पीड़ित महिलाएँ तुरंत मदद प्राप्त कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।

साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट पर विशेष जानकारी

कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं और युवाओं को सचेत रहने तथा संदिग्ध कॉल, लिंक और मैसेज से बचने की सलाह दी गई।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए

लोगों को निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई :

1930 – महिला एवं साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन

1090 – वीमेन पावर लाइन

181 – महिला हेल्पलाइन

108 – एम्बुलेंस सेवा

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

1098 – चाइल्ड लाइन

102 – स्वास्थ्य सेवा

क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि “मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सुरक्षा का वातावरण बनाते हैं।”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.