एसडीओ से मिलकर कांग्रेस सेवादल ने अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर सौपा ज्ञापन

रामपुर: कांग्रेस से सेवादल के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियाँ ने अंधाधुन बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एसडीओ को संबोधित ज्ञापन सोपा, कहा गया की रामपुर शहर में अंधाधुंध बिजली कटौती से जनता बेहाल है और ऐसे समय में बिजली कटौती की जा रही है जब स्कूली बच्चों के पेपर चल रहे हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है जब चाहते हैं बिजली कटौती कर लेते हैं शेड्यूल के हिसाब से रामपुर को बिजली नहीं मिल पा रही है जिससे आम जनता में भारी रोष उत्पन्न हो रहा है खासतौर से इस माह में बच्चों के एग्जाम चल रहे है उसके बावजूद भी बिजली कटौती की जा रही है लोग बिजली कटौती से परेशान है
हमारी माँग है की अनावश्यक रूप से जो बिजली कटौती की जा रही है उसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए और शेड्यूल के हिसाब से रामपुर को बिजली मिले,

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.