होमगार्ड के लापता पुत्र का शव मिलने से मचा कोहराम

बुलंदशहर । होमगार्ड के पुत्र का शव अपने ही खेत में पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव भंडोरिया निवासी गंगाराम गुलावठी थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है। होमगार्ड का 27 वर्षीय पुत्र विकास गाजियाबाद में रहकर आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि 2 सप्ताह पूर्व ही विकास की पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया था, बेटी होने की सूचना पाकर विकास गाजियाबाद से गांव आया था। बुधवार की शाम को विकास गाजियाबाद जाने की बात कहकर निकल गया था। विकास ने मोबाइल को घर पर ही छोड़ दिया था। देर रात तक जब विकास गाजियाबाद नही पहुंचा तो परिजन परेशान हो उठे, परिजनों ने विकास को आसपास तलाश किया लेकिन काफ़ी तलाशने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका । बृहस्पतिवार को होमगार्ड ने अपने ही खेत में पेड़ पर विकास का शव लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर औरंगाबाद के एसएचओ विनोद यादव और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। औरंगाबाद के एसएचओ ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही स्तिथि स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.