बल्लभगढ़: महाराजा अग्रसेन जयंती व नवरात्र पर वैश्य समाज ने किया भव्य डांडिया और महाआरती का आयोजन

  • रिपोर्ट- नीरज मित्तल

बल्लभगढ़। श्री वैश्य अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा अग्रसेन भवन, अग्रवाल धर्मशाला चावला कॉलोनी में महाराजा अग्रसेन जयंती एवं नवरात्र के उपलक्ष्य में भव्य डांडिया और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए आकर्षक पंडाल सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बल्लभगढ़ श्री मूलचंद शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी रजनी गुप्ता द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम पार्षद महेश गोयल उनकी धर्मपत्नी रेखा गोयल और कांग्रेस प्रवक्ता नीरज गुप्ता भी उपस्थित रहे।

श्री वैश्य अग्रवाल समाज के महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम में लगभग 800 महिलाओं व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान तीन लकी ड्रा भी निकाले गए, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में श्री वैश्य अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भगवान दास गोयल, कैलाश चंद्र गर्ग, सुमित मंगला, मास्टर राकेश गर्ग, राजीव गोयल, जितेंद्र सिंगला, विजय मंगला सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय जैन, गौरव गुप्ता और सुमित मंगला की विशेष भूमिका रही।

महिला मंडल की सदस्यों हेमा जैन, प्रेरणा अग्रवाल, इंदु गोयल, रीता गर्ग, सुनीता रानी, रेनू गुप्ता, टीशा गुप्ता, रुचि अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, सपना गुप्ता, गुंजन अग्रवाल सहित अन्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्नेह शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

कीवर्ड: बल्लभगढ़, महाराजा अग्रसेन जयंती, वैश्य समाज डांडिया, अग्रवाल समाज महाआरती, नवरात्र उत्सव

Leave A Reply

Your email address will not be published.