बिहार नाव हादसा: सुपौल में नाव पलटने से 12 लोग नदी में गिरे, एक महिला की मौत, चार अब भी लापता

सुपौल/त्रिवेणीगंज। बिहार के सुपौल जिले में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत बेला पट्टी गांव के पास भेंगा (मिर्चइयां) नदी में नाव पलटने से 12 लोग नदी में गिर गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

हादसे का विवरण

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव पर कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 9 महिलाएं थीं। सभी महिलाएं मजदूरी कर नदी पार कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। घटना में डूबी 8 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार लोग अब भी लापता हैं। मृतक महिला की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के चकला गांव की निवासी के रूप में हुई है।

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। त्रिवेणीगंज के SDM, SDPO, थानाध्यक्ष और CO सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंधेरा बढ़ जाने की वजह से बुधवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था, लेकिन सुबह होते ही NDRF की टीम को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुल की कमी बनी वजह

ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में नदी पार करने के लिए कोई पुल नहीं है। बेलापट्टी स्थित भेंगा धार के लोग सामूहिक सहयोग से नाव का संचालन करते हैं। यही वजह है कि अक्सर नाव ही लोगों की आवाजाही का एकमात्र साधन बनता है। हादसा उसी स्थान पर हुआ जो त्रिवेणीगंज, छातापुर और जदिया थाना क्षेत्रों की सीमा पर आता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.