लाईफ इंश्योरेंस पॉलिसी करने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी एक आरोपी गिरफ्तार 

ठगो को खाते व SIM कार्ड उपलब्ध करवाता था आरोपी

फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राम कालोनी सरूरपुर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने एक्सा लाईफ इन्सोरेन्स से एक पॉलिसी ली थी। दो साल तक किस्त जमा करने के बाद वह और किस्त जमा करने में असमर्थ था। फिर उसके पास भारतीय एक्सा लाईफ इन्सोरेन्स लोकपाल नाम से एक फोन आया। जिस पर बात कर रही महिला ने शिकायतकर्ता को अपनी बातो में फंसाकर उससे 4,00,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए साईबर थाना NIT की टीम ने संदीप सैनी(31) वासी जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप ठगो को खाते व SIM कार्ड उपलब्ध करवाता था। संदीप 12वीं पास है व टैक्सी चलाता है। मामले में पूर्व में 3 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.