महाराज अग्रसेन की जयंती के अवसर पर किया भण्डारे का आयोजन

मोदीनगर:  दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित छतरी वाला मंदिर में मंगलवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन परिवार,मोदीनगर द्वारा विशाल भण्डारें का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने हिस्सा लेते हुए लोगों को प्रसाद वितरित किया और अग्र बन्धुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभआरम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद रहे लोगों ने अपने हाथों से सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का सोजन्य महाराजा अग्रसेन परिवार के संजय गुप्ता, सुशील बिन्दल, प्रमोद सिंघल, राजकुमार गुप्ता एडवोकेट, राजू तायल, पियुष गुप्ता, अजय मिततल, रोहित अग्रवाल, पवन गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल, प्रवीण मित्तल व नितिन जिंदल के सहयोग से सम्पन्न कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, मोदीनगर मण्डल अध्यक्ष आकाश शर्मा, अमित चौधरी, गन्ना समिति के चेयरमेन राजन चौधरी, पूर्व चेयरमेन अशोक माहेश्वरी, डॉ पवन सिंघल, अरविन्द अग्रवाल, भूपेन्द्र अग्रवाल,अशोक गुप्ता, प्रिंस कंसल, आशीष विश्नोई एडवोकेट,महेश तायल,राजकुमार तायल,निशा जायसवाल,प्रदीप कंसल,अजय गुप्ता,ललित मित्तल,मूलचन्द गर्ग,अशोक गुप्ता,रामआसरे शर्मा,डॉ मुकेश गर्ग,रामेश्वर दयाल गुप्ता,निशा जायसवाल,अनिल सेन,प्रदीप बॉस,पवन अग्रवाल,काफ़ी संख्या में सभासदगण आदि सैकड़ों अग्र बन्धु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.