Rampur: मिलावट की जांच को विभिन्न खाद्य व पेय पदार्थों के 8 नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजे

रामपुर: जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के पर आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम लगाने और आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा व उनकी टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष छापामार अभियान में शहजादनगर स्थित एस.एस. जनरल स्टोर के सावेज पुत्र शुऐब अहमद से रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल का 1 नमूना लिया गया। रामपुर शहर स्थित दूधिया शरीफ अहमद, जहूल अली से दूध का 1नमूना लिया गया। धमौरा स्थित सोमपाल किराना स्टोर से मखाना का 1 नमूना, गुईया तालाब स्थित नोमान पुत्र सादिक से हल्दी पाउडर का 1 नमूना लिया गया।
इसी प्रकार चाह इन्छाराम स्थित महेश आटा चक्की से सेंधा नमक का 1 नमूना और नोवा रोड स्थित राजू जनरल स्टोर से साबूदाना पापड़, रामदाना लड्डू का 1-1 नमूना लिया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि विभिन्न खाद्य पदार्थो के कुल 8 विधिक नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेंगे। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण धर्मपाल सिंह, देवकान्त सिंह, राहुल शुक्ला, रामचन्द्र यादव उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.