कृषि मेला 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले – “मैं पहले किसान हूं, किसान हित मेरे लिए सर्वोपरि”
हरियाणा 22 सितंबर ( डॉ एम पी भार्गव ऐलनाबाद ) हरियाणा में आयोजित कृषि मेला 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा— “मैं पहले किसान हूं और किसान हित मेरे लिए सर्वोपरि है।”
एमएसपी पर सभी 24 फसलों की खरीद जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाने के लिए सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है।
पीएम किसान सम्मान निधि से ₹6917 करोड़ ट्रांसफर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के लगभग 20 लाख किसानों के खातों में अब तक ₹6917 करोड़ की राशि सीधे भेजी जा चुकी है।
किसानों के खातों में 1.48 लाख करोड़ रुपये
एमएसपी पर फसल खरीद के लिए 12 लाख किसानों के खातों में सीधे ₹1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। साथ ही किसानों को उनकी उपज का भुगतान अब Exit Gate Pass कटने के 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाता है।
फसल बीमा योजना के तहत ₹15145 करोड़ का क्लेम
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को अब तक ₹15145 करोड़ का क्लेम दिया गया है।
बोनस और मुआवजा
वर्ष 2024 में खरीफ फसलों पर प्रत्येक किसान को ₹2000 प्रति एकड़ के हिसाब से ₹1345 करोड़ का बोनस वितरित किया गया।
खरीफ 2025 में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को सरकार द्वारा ₹15,000 प्रति एकड़ तक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
