कम मतदान केंद्र वाले मतदान केंद्र पदाधिकारियों के साथ डीएम मिथलेश मिश्र ने की समीक्षा बैठक

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु डीएम ने सभी बीएलओ को दिया सख्त निर्देश

  • सरफ़राज़ आलम की रिपोर्ट

लखीसराय: जिला निर्वाचन- सह-जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में कम मतदान केंद्र वाले मतदान केंद्र पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।

लखीसराय जिला में दोनों विधानसभा अंतर्गत 50% से कम मतदान वाले केंद्रों के 60-60 बी एल ओ को आज के बैठक में बुलाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है।

BLO ने अपने-अपने मतदान केंद्र में कम मतदान होने के कारणों को साझा किया। जैसे महादलित परिवार के लोग जीवन यापन के उद्देश्य से कमाने के लिए बाहर चले जाते हैं इस वजह से मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। किसी ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि से नाराजगी के कारण भी मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। इसी प्रकार पलायन, अशिक्षा इत्यादि भी प्रमुख कारणों में हैं। एक BLO ने बताया कि खास जाति के लोग के घर से महिला मतदाता बाहर नहीं निकलते हैं वोट देने के लिए। SIR के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

सभी पदाधिकारीयों ने बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। कई BLO ने आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को भी मदद के लिए आग्रह किया गया

जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने कम मतदान केंद्र वाले पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कम मतदान होने की स्थानीय स्तर पर कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे पलायन, सरकार से उपेक्षा, अशिक्षा इत्यादि। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्य करने का निर्देश दिया गया। जैसे स्कूली बच्चों के साथ चेतना सत्र में मतदाता जागरूकता से संबंधित चर्चा। एवं सभी छात्र छात्राएं अपने अपने अभिभावक से पूछेंगे कि पिछले लोकसभा चुनाव में आपने मतदान किया था की नहीं। यदि नहीं किया तो इसका क्या कारण है, इस बार के चुनाव में मतदान करेंगे या नहीं। अगले दिन छात्र छात्राओं से पूछें की किनके किनके अभिभावक मतदान नहीं किए हैं। और कारण का पता लगाएं उसके बाद अपने स्तर से उनके अभिभावक से बात करें। दूसरा कार्य छात्र छात्राओं के द्वारा आसपास के क्षेत्र में वोट जरूर करें स्लोगन के साथ प्रभात फेरी करना। तीसरा कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान से संबंधित एक अपील पत्र को हर घर तक पहुँचाना।

चौथा कार्य अपने अपने बूथ अंतर्गत संध्या चौपाल एवं बैठक अलग-अलग जगह पर लगभग 30 से 40 लोगों के साथ पोस्टर बैनर लगाकर मतदान जरूर करें इस थीम के साथ सभी लोगों से अपील करना है कि मतदान में आप सबकी भागीदारी हो इससे निश्चित रूप से लोग जागरूक भी होंगे और मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा।

उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि कुछ लोग आपके कार्यक्रम में बैठना नहीं चाहेंगे उन्हें भी मोटिवेट करके जोड़ना है। जो बाहर रहते हैं उनके लिए विशेष रणनीति बनानी होगी। जिस अनुपात में आप सभी मेहनत करेंगे उस अनुपात में सफलता भी मिलेगी।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि इसमें आंगनबाड़ी सेविका सहायिका काम कर भी रही है और आगे भी मदद मिलेगा। इस बार अच्छा मौका भी है कि लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर घर को आयेंगे और छठ पूजा तक रुकेंगे। यदि लोगों को अच्छी तरह से काउंसिलिंग करेंगे तो वो सभी छठपूजा के बाद भी रुकेंगे और मतदान करके ही बाहर जाएंगे। इसलिए उनको मोटिवेट करें। और मतदान प्रतिशत को बढ़ाए।

भूमि उपसमाहर्ता सीतू शर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में सूर्यगढ़ा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत कम हुआ है। एक-एक मतदान केंद्र का समीक्षा किया गया और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्देश भी दिया गया।

स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, जीविका के दीदी, आशा, विकास मित्र सहित स्थानीय समिति का सहयोग लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं गांव के फेसबुक,व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चला सकते हैं,और इस बार के विधानसभा का चुनाव सिर्फ देश ही नहीं विदेशों का भी नजर रहेगा।

अंत में मतदान करने से संबंधित जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ शपथ लिया गया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार,भूमि सुधार उपसमाहर्ता सीतु शर्मा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वन्दना पाण्डेय, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के कर्मी जिला समन्वयक कन्हैया कुमार, हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला परियोजना सहायक सौरव कुमार,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.