रेल संघर्ष व जल सेवा समिति ने गर्मियों की जल सेवा का किया समापन

ऐलनाबाद, 20 सितम्बर ( एम पी भार्गव ): रेल संघर्ष व जल सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन ऐलनाबाद पर 14 अप्रैल से प्रारम्भ की गई ग्रीष्मकालीन जल सेवा का कल विधिवत समापन किया गया। समिति के सेवादारों ने पूरे गर्मी के मौसम में प्रतिदिन शाम 6:30 से 8:30 बजे तक यात्रियों एवं राहगीरों को शीतल जल पिलाकर इंसानियत और सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन समारोह में शहर के गणमान्य लोग व समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रेल संघर्ष समिति के संरक्षक सरदार मोहन सिंह रखरा, संयोजक एम.पी. तंवर, प्रधान नरेंद्र गिदड़ा, प्रो. संदीप घोडेला (नगर पार्षद), पवन जाजु (नगर पार्षद), महेश धानुका, नवीन शर्मा, अरुण मिश्रा, संदीप तलवाड़िया, विजय गुप्ता, सत्यनारायण बागड़ी, लक्ष्मी नारायण वर्मा, हरीश फुटेला, गौरव डोडा, बलवंत डूडी, यशपाल मदान, देवेंद्र गोयल, विकास चाचान सहित अनेक विशिष्ट व्यक्ति मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त समिति पदाधिकारी, स्टेशन अधीक्षक एवं रेलवे स्टाफ, जीआरपी चौकी इंचार्ज चंद्रभान शर्मा व उनकी टीम, टेंपो यूनियन प्रधान पृथ्वीराज सोलंकी, तथा ई-रिक्शा यूनियन के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत जलपान से किया गया और समिति प्रधान ने विशेष मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में वक्ताओं ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग, सद्भावना एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रेरणादायक सेवाएँ निरंतर जारी रहेंगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.