लखीसराय पुलिस ने की बड़ी सफलता हासिल,पटना से पकड़ा कुख्यात भू माफिया सांवल राम ड्रोलिया

इस इस मामले में पुलिस पूर्व में हीं बड़े भू-माफिया हाफिज मोहम्मद कलाम को कर चुकी है गिरफ्तारपुलिसिया कार्रवाई से कई जालसाज भू माफिया हुए भूमिगत

  • सरफ़राज़ आलम की रिपोर्ट

लखीसराय/जिले में लंबे समय से कमजोर और बाहर रह रहे लोगों की जमीन को जाली दस्तावेज़ों के सहारे हड़पने वाले भू-माफियाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है!लखीसराय थाना कांड संख्या 619/24 और 69/25 के मुख्य नामजद आरोपी सांवल राम ड्रोलिया को लखीसराय पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया!इस गिरफ्तारी के बाद जिले के कई कुख्यात जालसाज और भू-माफिया भूमिगत हो गए हैं!इस मामले में पुलिस पहले हीं दूसरे नामजद आरोपी हाफ़िज़ मो. कलाम,जो एक बड़ा भू माफिया है, को जेल भेज चुकी है!जबकि तीसरी नामजद आरोपी, शहर के पुरानी बाजार नया टोला निवासी क्रांति देवी (पत्नी गोपाल यादव) और धनबाद निवासी निर्मल ड्रोलिया अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं!मामले के वादी, पुरानी बाजार निवासी स्व. गोविंद टिबडेवाल के पुत्र मनोज कुमार अग्रवाल (वर्तमान में लखनऊ में कारोबार करते हैं) ने आरोप लगाया था कि उनकी मथार खगौर परगना सलेमाबाद स्थित जमीन पर भू-माफिया गिरोह ने फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर खरीद-बिक्री कर दी. आरोपियों ने खाता संख्या 100, खसरा संख्या 195 की 68 डिसमिल जमीन में से अलग-अलग हिस्सों को गलत चौहदी बनाकर बेच दिया और इसे अपने पूर्वजों की जमाबंदी संख्या-1 में दर्ज दिखा दिया!लखीसराय अंचल की सीओ और पुलिस टीम ने मामले की गहराई से जांच की और धोखाधड़ी की पुष्टि की. पुलिस की कार्रवाई से सालों से फरार और अन्य मामलों में नामजद कई आरोपी सकते में आ गए हैं!इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि लखीसराय में लंबे समय से जाली दस्तावेज़ों के सहारे गरीब और कमजोर वर्ग की जमीन हड़पी जा रही थी. जिले के विभिन्न थानों में ऐसे कई मामले दर्ज हैं!पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों को जेल भेजा है और आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी!गिरफ्तार सांवल राम ड्रोलिया के खिलाफ रामचंद्रपुर निवासी कुंदन कुमार शर्मा ने भी एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें मनोज ड्रोलिया, बंटी ड्रोलिया, खुटहा निवासी राहुल कुमार सहित कई सफेदपोशों के नाम शामिल हैं. पुलिस ने साफ कहा है कि इस पूरे नेटवर्क पर पूरी ताकत से कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.