कानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अमेजॉन डिलीवरी ब्वॉय से सामान चोरी करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

कानपुर। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने उस्मानपुर चौकी प्रभारी निशांत कुमार राणा की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से अमेजॉन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय का सामान चोरी करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और चोरी किया गया सामान बरामद किया है। घटना का खुलासा ऑपरेशन त्रिनेत्र – हर घर कैमरा अभियान के तहत कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हुआ।

पुलिस कमिश्नरेट की इस बड़ी सफलता के बाद पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी सूरत में अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.