पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो करेगा 75 यूनिट रक्तदान और नमो मैराथन का आयोजन

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत

बाराबंकी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रवासी शिवेंद्र विक्रम शाही मौजूद रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने की।

बैठक में युवाओं को संबोधित करते हुए शिवेंद्र विक्रम शाही ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक और जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

🔹 प्रथम चरण में 17 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल ब्लड बैंक में 75 यूनिट रक्तदान करने का संकल्प लिया गया है।
🔹 21 सितंबर को प्रदेश के 6 बड़े महानगरों में नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी थीम होगी – आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत। इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
🔹 द्वितीय चरण में सीएचसी और पीएचसी स्तर पर चिकित्सकों से वार्ता कर मंडल स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाएगा।
🔹 वहीं सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 29 अगस्त से 25 सितंबर तक लोकसभा स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, शिव कुमार यादव, अनुज वर्मा, प्रमोद गोस्वामी, अरुण रावत, सूरज भान, दिनेश सिंह, हरिकेश दीक्षित, कृष निगम, राहुल यादव, उमेश यादव, राहुल जयसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजयुमो के इस सेवा पखवाड़ा अभियान से जिले में युवाओं की सामाजिक भागीदारी और जनसेवा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.