सोनभद्र: शौच जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (बभनी)। बभनी थाना क्षेत्र के वैना गांव में शुक्रवार सुबह शौच जाते समय रास्ते में गिरने से 52 वर्षीय श्यामदेव पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार श्यामदेव सुबह शौच के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर निकले थे। लौटते समय अचानक वे गिर पड़े। उनके पुत्र राजेश ने उन्हें अचेतावस्था में देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन श्यामदेव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागोबांध ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक बभनी शिवमूरत यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.