LNS क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, साक्षरता दिवस और स्थापना दिवस

रामपुर। LNS क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर द्वारा डोसा दरबार रेस्टोरेंट में शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, साक्षरता दिवस और स्थापना दिवस का संयुक्त आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल कौर ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज वंदना से हुई, जिसे रजनी सिंघल ने प्रस्तुत किया। इसके बाद मोहिनी पाहवा ने सरस्वती वंदना सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। समय बध्यता प्रतियोगिता में मधु गुप्ता विजयी रहीं। वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर रजनी अग्रवाल ने क्लब की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

हिंदी दिवस पर विनीता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, नंदिता गोयल, पिंकी अरोरा, बबिता सिंघल, राधा गुप्ता और मधु गुप्ता ने अपने विचार रखे।
शिक्षक दिवस पर विशेष रूप से आमंत्रित शिक्षिकाओं – दयावती मोदी स्कूल की अलका चाँदीवाला और व्हाइट हॉल स्कूल की शिप्रा अग्रवाल को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनीता सिंह ने भी अपने विचार साझा किए।
साक्षरता दिवस पर बाला अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल और पूनम जैन ने विचार व्यक्त किए। साथ ही गीता अग्रवाल और नंदिता गोयल ने शिक्षक दिवस पर आधारित एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।

प्रतियोगिताओं में भी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झूला प्रतियोगिता में मधु गुप्ता प्रथम और राधा गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं पीस पोस्टर प्रतियोगिता में मधु गुप्ता, नंदिता गोयल, विभा मांगलिक, पिंकी अरोरा और वंदना सक्सेना को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों के जन्मदिन भी केक काटकर मनाए गए। इसके बाद शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया और स्थापना दिवस का केक सभी फाउंडर सदस्यों ने मिलकर काटा। सचिव बबिता गुप्ता ने सभी को तंबोला खेल खिलाया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा निर्मल कौर और सचिव बबिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी सदस्यों ने सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया।

इस अवसर पर रीजन चेयर पर्सन आशा भंडा, वीरांगना मांगलिक, गीता अग्रवाल, मधु शर्मा, मृदुल शर्मा, नीलम रस्तोगी, विनीता सिंह, पूनम जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.