नोएडा: पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने स्ट्रीट डॉग पर किया हमला, यहां देखें वीडियो

 कुत्ते के मालिक पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। सोशल मीडिया पर एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते के हमले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने स्ट्रीट डॉग पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन जकड़ कर पकड़ ली।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-53 का बताया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो बेहद दर्दनाक है क्योंकि पिटबुल कुत्ते ने बडी बेरहमी से स्ट्रीट डॉग का गर्दन जकड़ कर पकड़ रखा है। और स्ट्रीट डॉग तड़प रहा और मालिक अपने कुत्ते पर काबू नही कर पा रहा है।

इस वीडियो पर लोगो का रिएक्शन भी सामने आया है। लोग कह रहे है कि अगर ऐसा खतरनाक कुत्ता पालते ही क्यों हो जब काबू नही कर पाते…

बता दें कि इस मामलें में पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-24 नोएडा पर कुत्ते के मालिक के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है, अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

1 Comment
  1. easr2019.org says

    I completely agree with what you said. Knowing how to manage money wisely is a skill everyone
    should focus on. Saved for future reference!

Leave A Reply

Your email address will not be published.