मोदी के विकास रथ को समाज के अंतिम आदमी तक पहुँचाने का काम करेगा अल्पसंख्यक मोर्चा : जमाल सिद्दीक़ी
रामपुर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया स्वागत
रामपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी का रामपुर आगमन पर जोरदार का स्वागत किया गया। इस मौक़े पर अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष वसीम ख़ान, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़, कमाल बाबर, ज़िला उपाध्यक्ष फसाहत अली खां ” राजू “, नूर आलम, लाल भाई, सहित मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौक़े पर मीडिया से बातचीत के दौरान जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि मोदी के विकास रथ को समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचाने का काम अल्पसंख्यक मोर्चा करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास-सबका विश्वास तथा सबका प्रयास को मजबूती से नीचे उतारा है । विकास के रथ को समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचाकर उनका विकास करना अल्पसंख्यक मोर्चा की ज़िम्मेदारी है जो हमको निभानी है। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के बीच की दूरी को पार्टी है लिंग भेद को समाप्त किया है महिला को आगे बढ़ने का रास्ता साफ़ किया है। नारी वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा विधानसभा में बहनों को आरक्षण प्रदान कर देश के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा तक पहुँचाने का रास्ता साफ़ किया है
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने का नेतृत्व दो बेटियों कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को सौंप कर दुनिया को भारत के नारी के साहस, शौर्य प्रदर्शन और वीरता का परिचय दुनिया को दिया है। हमें भी समाज के बीच जाकर बेटियों की शिक्षा बेटियों को रोज़गार , व्यापार में आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
