ऐलनाबाद : पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सोनीपत से राहत सामग्री रवाना

हरियाणा, ऐलनाबाद, 7 सितंबर (डॉ. एम. पी. भार्गव)। पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने जन-जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है।

इसी क्रम में आज भाजपा सोनीपत कार्यालय से बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक राहत सामग्री रवाना की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जरूरतमंद परिवारों की मदद का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कर्मठ कार्यकर्ताओं से स्नेहपूर्वक भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। राहत सामग्री रवाना होने से प्रभावित क्षेत्रों में आशा और भरोसे का संदेश पहुंचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.