स्याना पुलिस ने 1 कुख्यात अपराधी को 6 माह के लिए जनपद से किया ज़िला बदर

स्याना – स्याना क्षेत्रान्तर्गत चिराग अहलावत पुत्र मुनेन्द्र निवासी ग्राम बडडा वाजिदपुर थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर जिसके लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी के बल पर अपराधिक एवं समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त होने के संबंध में थाना स्यना पर लूट एवं चोरी जैसे गंभीर प्रकृति के विभिन्न अभियोग पंजीकृत हुए है। विपक्षी के अपराधिक कृत्यो से जनता में भय आतंक व्याप्त है जिसके कारण क्षेत्र की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है तथा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध गवाही देने और रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत नहीं करता उपरोक्त समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के पर्याप्त सबूतों के आधार पर जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा चिराग अहलावत को 6 माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है । जिलाधिकारी बुलंदशहर के आदेश के क्रम में जिला बदर अपराधी चिराग अहलावत को नियमानुसार आदेश की प्रति मकान पर चस्पा कर मुनादी करा कर जिले की सीमा से निष्कासित किया गया, तथा अभियुक्त निर्धारित अवधि के अंदर अगर जिले की सीमा में प्रवेश करता हैं तो इसके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.